Healthcare Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 9वीं बार यूनियन बजट पेश की हैं. केंद्रीय बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जानिए छोटे और आसान पॉइंट्स में आपकी सेहत को क्या फायदा मिलेगा.
“मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी” आदिति राव हैदरी ने अरिजीत के सन्यास पर दी प्रतिक्रिया
6 बड़ा असर
1. हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए अस्पताल और हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे, मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज मिलेगा.
2. मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस: उत्तर भारत में 2 नए मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट स्थापित होंगे, डिप्रेशन, एंग्जायटी और मानसिक बीमारियों का इलाज आसान होगा.
3. महंगी दवाओं में छूट: कैंसर और डायबिटीज की दवाओं की कीमतें कम की जाएंगी, दुर्लभ और एडवांस मेडिसिन्स पर सब्सिडी मिलेगी.
4. महिला स्वास्थ्य पर ध्यान: हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और महिला स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे, महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी.
5. डिजिटल हेल्थ और टेलीमेडिसिन: दूरदराज क्षेत्रों में ऑनलाइन हेल्थ सेवाओं का विस्तार, डॉक्टर्स और मरीजों के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
6. स्किल डेवलपमेंट और रोजगार: हेल्थ सेक्टर में 1 लाख नए प्रोफेशनल्स जुड़ेंगे. नर्सिंग, पैरामेडिकल, रिसर्च और मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर.
ये भी पढ़े-Budget 2026: उत्तर भारत में 2 नए मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट! मानसिक स्वास्थ्य को बड़ी राहत






















