Advertisement

Budget 2026: उत्तर भारत में 2 नए मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट! मानसिक स्वास्थ्य को बड़ी राहत

MentalHealthInstitutes

Budget 2026 Mental Health: केंद्रीय बजट 2026 में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. सरकार ने घोषणा की है कि उत्तर भारत में 2 नए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (Mental Health Institutes) बनाए जाएंगे, जो मानसिक रोगियों के इलाज और रिसर्च में मदद करेंगे,इसके अलावा रांची समेत पुराने इंस्टीट्यूट को अपग्रेड करने का ऐलान बजट में किया गया है.

Budget 2026: आर्थिक विकास को रफ्तार देने का रोडमैप पेश, बजट के सभी बड़े ऐलान जानिए

नई संस्थाओं से मिलने वाले फायदे
विशेषज्ञों के अनुसार, इन नए संस्थानों के माध्यम से डिप्रेशन, एंग्जायटी और अन्य मानसिक बीमारियों का बेहतर इलाज होगा. युवाओं और पेशेवरों के लिए नई नौकरी और रिसर्च के अवसर पैदा होंगे, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

सरकारी योजना और निवेश
Budget 2026 में घोषित किया गया है कि दोनों संस्थान आधुनिक सुविधाओं और उच्च तकनीक वाले हॉस्पिटल ब्लॉक्स से लैस होंगे, रिसर्च और इन्नोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में विशेष फंड आवंटित किया गया. मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा.

विशेषज्ञों की राय
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह फैसला देश में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपचार की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण है. आर्थिक विश्लेषक इन संस्थानों के बनने से न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र मजबूत होगा बल्कि रोजगार और रिसर्च के अवसर भी बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़े-http://Budget2026: जानिए कौन-कौन सी दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों को बड़ी राहत