UP Assembly Election 2027: एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath Government) की सरकार तीसरी बार फिर सत्ता के शिखर पर पहुंचने के लिए समीकरण बैठाने लगी है. सत्ता के गलियारों में सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार (Yogi Aditynath Government) समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की योजना बना रही है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का भी मानना है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) तय समय से पहले हो सकते हैं.
क्या दिसंबर 2026 में हो सकते हैं यूपी विधानसभा चुनाव?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ी चर्चा जोर पकड़ रही है। सत्ता के गलियारों से मिल रही जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ सरकार तय समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की रणनीति पर विचार कर सकती है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि चुनाव 2027 की बजाय दिसंबर 2026 में ही कराए जा सकते हैं।
फरवरी और मार्च में प्रस्तावित जनगणना के कारण प्रशासनिक अमला व्यस्त रहेगा. इसी कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार 2026 के अंत में ही विधानसभा चुनाव करवा सकती है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी कई बार इस संभावना की ओर इशारा कर चुके हैं कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले हो सकते हैं।
बिहार, पश्चिम बंगाल की जीत के लय में यूपी फतह की तैयारी
UP Assembly Election 2027 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रैंड एक बार फिर पश्चिम बंगाल में अपना जादू बिखेर दिया. जीत व हार का विश्लेषण तो बहुत हो चुका है लेकिन तथ्य यही है कि बीजेपी का अश्वमेघ घोड़ा सफलता पूर्वक दौड़ रहा है. इसी जीत की लहर पर सवार होकर एक बार फिर यूपी के सत्ता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं योगी. योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद राजनीतिक रूप से बेहद एक्टिव दिख रहे हैं. लगातार एक्शन और उनके बयान ऐसे संकेत दे रहे हैं कि चुनाव आने वाले हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार प्रदेशभर में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। उनके कार्यक्रमों, बयानों और प्रशासनिक फैसलों को आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
जनगणना और चुनावी कार्यक्रम के टकराव से बढ़ी अटकलें
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि फरवरी-मार्च में प्रस्तावित जनगणना के कारण प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह व्यस्त रहेगी। ऐसे में चुनाव आयोग और सरकार दोनों के लिए चुनावी प्रक्रिया को समय पर संचालित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इसी वजह से यह संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव 2026 के अंत में ही कराए जाएं, ताकि जनगणना और चुनावी कार्यक्रम आपस में न टकराएं।
योगी सरकार (Yogi Aditynath Government) की सबसे बड़ी ताकत लॉ एंड ऑर्डर को सही रखना है.
अपराधियों के लिए कड़क रुख अख्तियार करने वाले सीएम योगी हैं, ऐसी छवि बनाई गई है. बुलडोजर बाबा उसी छवि के प्रतिबिंब शब्द हैं.तमाम राष्ट्रीय टीवी चैनल पर एक बार फिर योगी सरकार के ‘अपराधियों के लिए यमराज’ टाइप नैरैटिव बनाना शुरू हो चुका है. जाहिर सी बात है यह अचानक नहीं है. गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. इंदिरापुरम में पुलिस ने असद का एनकाउंटर किया. इसके अलावा उसका एक साथ मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. दोनों तरफ से 50 राउंड फायरिंग की गई. इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हैं.
उधर, सूर्या की मां सरोज ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए. वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि असद शहर छोड़ने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम में असद का एनकाउंटर कर दिया. सूर्या की मां ने कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए. मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है. “
Mamata Banerjee Masterstroke: परिवार, पॉवर और पार्टी को बचाने के लिए ममता का बड़ा राजनीतिक दांव!


























