Hair Fall: आजकल हेयर फॅाल होना एक आम समस्या है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, गलत-खानपान और प्रदूषण इसके बड़े कारण हैं. वहीं बालों को दिन-ब-दिन पतला होते देखना निराशाजनक और खतरनाक भी हो सकता है.
जब आपके बाल बहुत ज़्यादा झड़ने लगते हैं, तो उनकी संख्या कम या न के बराबर हो जाती है. इस स्थिति को एलोपेसिया (बालों का झड़ना) कहते हैं. ऐसे में हर कोई एक आसान और असरदार तरीका ढूंढता है जिससे बाल झड़ना कम हो सके.
क्यों झड़ते हैं बाल?
हेयर फॅाल होने के कई अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. दिन में 50–100 बालों का झड़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन जब इससे अधिक बाल गिरने लगें या बाल पतले और कमजोर दिखने लगें, तो इसे हेयर फॉल की समस्या माना जाता है.

बाल झड़ने के कुछ कारण
1. पोषक तत्वों की कमी– प्रोटीन, विटामिन, जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं.
2. ज्यादा तनाव और नींद की कमी- खराब लाइफस्टाइल और नींद की कमी से अत्यधिक बाल झड़ने में योगदान कर सकती है.
3. हेयर फॅाल होने का कारण हार्मोनल बदलाव भी हो सकता है.
4. केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से भी हेयर फॅाल हो सकते हैं.
ये गलतियां न करें
रोज-रोज हेयर वॉश करना से भी हेयर फॅाल होने लगता है, कुछ लोग बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग (ड्रायर, स्ट्रेटनर) प्रयोग करने से भी हो सकता है, इसके अलावा गीले बालों में कंघी करने से हो सकता है.
हेयर फॉल रोकने का आसान तरीका
कंघी करते समय या हाथ लगाते ही बालों का निकलना शुरू हो जा रहा है. अगर हर दिन बढ़ता हेयर फॉल आपको परेशान कर रहा है, तो कुछ आसान तरीका अपनाकर इसे कम किया जा सकता है.

बोलों में तेल का मसाज करें- हफ्ते में 2–3 बार नारियल या आंवला तेल से हल्की मसाज करें, इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है.
तनाव कम करें- ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी बाल झड़ने का बड़ा कारण है, स्ट्रेस कम करे और पर्याप्त नींद लें
बालों की सफाई- हल्के शैम्पू से हफ्ते में 2–3 बार बाल धोएं और गीले बालों में कंघी न करें, इसलिए हेयर फॅाल होने लगते हैं.
अच्छा खानपान रखें- प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर भोजन लें.
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर बाल तेजी से झड़ रहे हों या अचानक हेयर लॉस बढ़ गया हो, स्कैल्प में खुजली या इंफेक्शन हो, गंजापन तेजी से बढ़ रहा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
इसे भी पढ़े- Skin Care: धूप में बाहर निकलते ही त्वचा क्यों जलने लगती है?
FAQs
1 बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
Hair Loss के मुख्य कारणों में पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव और गलत हेयर केयर शामिल हैं.
2. हेयर फॉल रोकने का सबसे आसान तरीका क्या है?
नियमित तेल से मसाज (नारियल या आंवला तेल) और संतुलित आहार लेना सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है.
3. हफ्ते में कितनी बार बालों में तेल लगाना चाहिए?
हफ्ते में 2–3 बार हल्के हाथों से तेल लगाना बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
4. क्या तनाव से बाल झड़ते हैं?
हां, ज्यादा तनाव बालों के झड़ने को बढ़ा सकता है, इसलिए योग और मेडिटेशन फायदेमंद होते हैं.
5. कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
अगर बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हों या जगह-जगह से गिर रहे हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
























