Summer Diet Plan: गर्मियों के मौसम में तापमान अक्सर 40°C से ऊपर चला जाता है, जिससे लू (Heatwave) और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना जरूरी हो जाता है, गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति के लिए सही खानपान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, वहीं लू (Heatstroke) और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके. सही डाइट न सिर्फ शरीर को ठंडा रखती है, बल्कि ऊर्जा भी बनाए रखती है.
दिल्ली दिल्ली में “बेस्ट डेलीगेट” बना ‘बिहारी’, माता-पिता समेत पूरा इलाका खुश
गर्मियों में डाइट क्यों जरूरी है?
तेज गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. अगर सही आहार न लिया जाए तो थकान, चक्कर, कमजोरी और लू लगने जैसी समस्या हो सकती है.
गर्मियों का सही डाइट प्लान
पानी और तरल पदार्थ ज्यादा लें- दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं, साथ में नारियल पानी, नींबू पानी भी जरूर लें.

मौसमी फल खाएं- तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और ठंडक देते हैं.

हल्का और ताजा भोजन करें- दाल, चावल, सब्जियां और सलाद जैसे हल्के भोजन को प्राथमिकता दें.

दही और छाछ का सेवन- ये शरीर की गर्मी को कम करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं.

गर्मियों में क्या न खाएं
ज्यादा तला-भुना खाना- फास्ट फूड और ऑयली चीजें शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं.
ज्यादा मसालेदार भोजन- तीखा और मसालेदार खाना पाचन को बिगाड़ सकता है और शरीर को गर्म करता है.
कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स- ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और थकान बढ़ाते हैं.
लू से बचाव के जरूरी उपाय
धूप में बाहर निकलते समय सिर ढकें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें, समय-समय पर पानी पीते रहें.
ये भी पढ़े- HeatstrokeSymptoms: गर्मी में ये लक्षण दिखें तो समझो तुरंत हो रही है हीटस्ट्रोक!























