Advertisement

HeatstrokeSymptoms: गर्मी में ये लक्षण दिखें तो समझो तुरंत हो रही है हीटस्ट्रोक!

Heatstroke symptoms showing headache, dizziness, weakness and high body temperature in summer

Heat Stroke Symptoms: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, वहीं गर्मियों में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है तो शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है. ऐसे में लापरवाही करना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है, खासकर लू (Heatstroke) का खतरा. अगर समय रहते इसके संकेतों को पहचान लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है, लापरवाही करने पर यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है.

दिल्ली में “बेस्ट डेलीगेट” बना ‘बिहारी’, माता-पिता समेत पूरा इलाका खुश

गर्मी में क्यों बढ़ता है खतरा?
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है. जब शरीर इसे कंट्रोल नहीं कर पाता, तो डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. यह समस्या बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है.

हीटस्ट्रोक के ये खतरनाक संकेत न करें नजरअंदाज

तेज सिरदर्द और चक्कर आना- अगर गर्मी में अचानक तेज सिरदर्द या चक्कर आने लगे तो यह शरीर में गर्मी बढ़ने का संकेत हो सकता है.

अत्यधिक पसीना या फिर पसीना बंद होना- शुरुआत में बहुत ज्यादा पसीना आता है, लेकिन गंभीर स्थिति में शरीर पसीना बनाना बंद कर सकता है.

तेज बुखार और शरीर का गर्म होना- शरीर का तापमान तेजी से बढ़कर 104°F (40°C) या उससे अधिक हो सकता है.

मतली और उल्टी- हीटस्ट्रोक के दौरान व्यक्ति को उल्टी, जी मिचलाना और कमजोरी महसूस हो सकती है.

तुरंत क्या करें?
व्यक्ति को छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर पर ठंडा पानी या गीला कपड़ा रखें, पानी या ओआरएस पिलाएं (अगर व्यक्ति होश में हो), तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

कैसे करें बचाव?
धूप में बाहर निकलते समय सिर ढकें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें.

इसे भी पढ़े- SkinCareTips: ओपन पोर्स से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका!