Open Pores Treatment At Home: तेज गर्मी और धूप में लोगों के पसीने लगातार निकलते रहते हैं, ऐसे में चेहरे की नैचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. वहीं चेहरे पर नजर आने वाले ओपन पोर्स (Open Pores) आजकल एक आम स्किन समस्या बन चुके हैं, ये न सिर्फ त्वचा की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि धूल, तेल और गंदगी जमा होने से मुंहासों का कारण भी बन सकते हैं. खासतौर पर ऑयली स्किन वालों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. हालांकि सही देखभाल और आसान घरेलू उपायों से इन पोर्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
ItchingProblem: बार-बार खुजली हो रही है? आयुर्वेद एक्सपर्ट का ये नुस्खा जरूर आजमाएं!
ओपन पोर्स क्यों होते हैं?
चेहरे पर दिखने वाले ओपन पोर्स (Open Pores) दरअसल हमारी त्वचा का नैचुरल हिस्सा होते हैं, लेकिन जब ये बड़े और ज्यादा नजर आने लगते हैं, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे त्वचा में अधिक तेल, गंदगी और डेड स्किन का जमा होना, धूप का असर, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल.
ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के आसान तरीके
दिन में 2 बार चेहरा जरूर धोएं- माइल्ड फेसवॉश से सुबह और रात को चेहरा साफ करें, ताकि गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हट सके.
बर्फ का इस्तेमाल करें- चेहरे पर 1–2 मिनट तक बर्फ रगड़ने से पोर्स टाइट नजर आते हैं और स्किन फ्रेश लगती है.
टोनर लगाना न भूलें- रोजाना टोनर का इस्तेमाल स्किन को टाइट करता है और पोर्स को कम दिखाने में मदद करता है.
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक- हफ्ते में 1–2 बार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाएं। यह ऑयल कंट्रोल करता है और पोर्स को साफ करता है.
सनस्क्रीन है जरूरी- धूप से बचाव के लिए SPF 30+ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, इससे स्किन डैमेज कम होता है और पोर्स बड़े नहीं दिखते.
पर्याप्त पानी पिएं- गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, पानी पीने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है.
क्या न करें?
बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, बार-बार चेहरे को छूना, गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल, बिना सनस्क्रीन के बाहर जाना.
यह भी पढ़े- SummerVacation: बच्चों की समर वेकेशन बनानी है खास? दिल्ली की ये 5 जगहें मिस न करें!























