Ayurvedic Remedies: बदलते मौसम, पसीना, एलर्जी और स्किन इंफेक्शन की वजह से शरीर में बार-बार खुजली की समस्या बढ़ती जा रही है. खासकर पीठ, हाथ और पैरों में होने वाली खुजली लोगों को काफी परेशान करती है, ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ आसान घरेलू उपाय राहत दिला सकते हैं.
WeightLoss: वजन घटाने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका!
खुजली क्यों होती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, खुजली के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ड्राई स्किन, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन या गंदगी. अगर समय रहते इसका ध्यान न रखा जाए तो समस्या बढ़ सकती है.
आयुर्वेदिक नुस्खा क्या है?
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नीम और नारियल तेल का मिश्रण खुजली में काफी असरदार माना जाता है. नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
नीम की कुछ पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें, इसमें नारियल तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं, 15–20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें, दिन में 1–2 बार इसका उपयोग करें.
इसके अलावा अपनाएं ये टिप्स
शरीर को साफ और सूखा रखें, ढीले और सूती कपड़े पहनें, ज्यादा केमिकल वाले साबुन से बचें, पानी ज्यादा पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे.
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे, लाल चकत्ते या सूजन बढ़ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, यह किसी गंभीर स्किन समस्या का संकेत भी हो सकता है.
इसे भी पढ़े-SkinCareTips: ड्राई स्किन से परेशान? विटामिन ई कैप्सूल है रामबाण!
























