Advertisement

AcidityRelief: गैस-एसिडिटी का रामबाण इलाज, ये पत्तियां कर देंगी कमाल

acidity relief home remedy

Acidity Relief: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के कारण गैस और एसिडिटी की समस्या आम हो गई है. लोग अक्सर तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना सही नहीं माना जाता. ऐसे में कुछ औषधीय गुणों से भरपूर पत्तियां आपकी इस परेशानी को प्राकृतिक तरीके से दूर कर सकती हैं.

HydrationFoodsSummer: डिहाइड्रेशन से बचना है? खीरा या ककड़ी कौन ज्यादा असरदार

कौन-कौन सी पत्तियां हैं फायदेमंद?

पुदीना की पत्तियां- पुदीना ठंडक देने वाला होता है और पाचन को बेहतर बनाता है, इसका पानी पीने से पेट की जलन और गैस में तुरंत राहत मिलती है.

तुलसी की पत्तियां- तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं.

करी पत्ता- करी पत्ता पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और गैस की समस्या को धीरे-धीरे खत्म करता है.

कैसे बनाएं पत्तियों का पानी?
एक गिलास पानी में पुदीना, तुलसी या करी पत्ता डालें, इसे 5–10 मिनट तक उबालें, गुनगुना होने पर छानकर पिएं.

कब और कैसे पिएं?
सुबह खाली पेट या खाने के बाद, दिन में 1–2 बार सेवन करें.

किन बातों का रखें ध्यान?
बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना कम करें, चाय-कॉफी का सेवन सीमित रखें, देर रात खाना खाने से बचें.

ये भी पढ़े- WorldLiverDay: महिलाओं में लिवर के लक्षण अलग क्यों होते हैं? जानिए