Advertisement

SummerSkinCare: धूप से जली स्किन को तुरंत ठीक करने का तरीका

sunburn treatment at home

SummerSkinCare: गर्मियों में तेज धूप के कारण स्किन का जलना (sunburn) एक आम समस्या है, लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहने से त्वचा लाल, जलन भरी और कभी-कभी छिलने लगती है. सही समय पर सही देखभाल न की जाए तो स्किन डैमेज बढ़ सकता है. आइए जानते हैं धूप से जली स्किन को तुरंत राहत देने के आसान और असरदार तरीके.

http://WorldHeritageDay2026: भारत की ये जगहें हैं दुनिया में फेमस!

क्यों होता है सनबर्न?
तेज UV किरणें त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे redness, जलन और टैनिंग हो जाती है. इसलिए धूप से बचाव और सही ट्रीटमेंट दोनों जरूरी हैं.

तुरंत राहत पाने के उपाय
ठंडा पानी या ठंडी पट्टी- सनबर्न होने पर सबसे पहले ठंडे पानी से चेहरा धोएं या ठंडी पट्टी लगाएं, इससे जलन और सूजन तुरंत कम होती है.

एलोवेरा जेल लगाएं- एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है, दिन में 2–3 बार लगाने से जल्दी आराम मिलता है.

दही का इस्तेमाल- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को soothe करता है और जलन कम करता है, इसे 10–15 मिनट लगाकर धो लें.

खीरा का रस- खीरे का रस स्किन को हाइड्रेट करता है और ठंडक देता है, जिससे redness कम होती है.

खूब पानी पिएं- सनबर्न के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी है.

क्या न करें?
जलती स्किन पर साबुन या केमिकल प्रोडक्ट तुरंत न लगाएं, स्किन को रगड़ें नहीं, सीधे धूप में फिर से न जाएं.

यह भी पढ़े- MusclePain: मसल्स पेन से बचना है? वर्कआउट के बाद ये 5 काम जरूर करें