Advertisement

MusclePain: मसल्स पेन से बचना है? वर्कआउट के बाद ये 5 काम जरूर करें

muscle pain after workout

MusclePain: आजकल फिट रहने के लिए लोग जिम और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं, लेकिन वर्कआउट के बाद मसल्स में दर्द (Muscle Pain) होना एक आम समस्या है. खासकर नए लोगों को यह परेशानी ज्यादा होती है. अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं, तो वर्कआउट के बाद कुछ आसान आदतें अपनाकर राहत पा सकते हैं.

SummerDiet: हीटवेव से बचना है? गर्मी में जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड्स

क्यों होता है मसल्स पेन?
वर्कआउट के दौरान मसल्स पर दबाव पड़ता है, जिससे उनमें छोटे-छोटे माइक्रो टियर (Micro Tears) बनते हैं, यही कारण है कि बाद में दर्द और अकड़न महसूस होती है. इसे ही Delayed Onset Muscle Soreness (DOMS) कहा जाता है.

वर्कआउट के बाद जरूर करें ये 5 काम

1. कूल डाउन और स्ट्रेचिंग करें- वर्कआउट खत्म करने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें, इससे मसल्स रिलैक्स होते हैं और दर्द कम होता है.

2. शरीर को हाइड्रेट रखें- पसीने के साथ शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, इसलिए वर्कआउट के बाद पर्याप्त पानी या नारियल पानी पिएं.

3. प्रोटीन युक्त आहार लें- मसल्स रिकवरी के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. डाइट में दाल, अंडे, पनीर या प्रोटीन शेक शामिल करें.

4. हल्की मसाज या गर्म पानी से स्नान- मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए हल्की मसाज करें या गुनगुने पानी से नहाएं, इससे दर्द में राहत मिलती है.

पर्याप्त आराम करें- मसल्स को रिकवर होने के लिए आराम जरूरी है, हर दिन एक ही मसल ग्रुप पर ज्यादा जोर न डालें और अच्छी नींद लें.

    ध्यान रखने वाली बातें
    ओवरवर्कआउट से बचें, सही फॉर्म में एक्सरसाइज करें, अचानक भारी वजन उठाने से बचें.

    ये भी पढ़े- http://WorldHeritageDay2026: भारत की ये जगहें हैं दुनिया में फेमस!