Skin Care Routine: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, वहीं स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक खास जूस शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
HairCareTips: डैंड्रफ और बाल झड़ना खत्म! प्याज के रस का कमाल
कौन सा जूस है सबसे फायदेमंद?
ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर, गाजर और टमाटर का जूस बेहद असरदार माना जाता है, यह जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देता है.
जूस के फायदे
खून साफ करता है: चुकंदर शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है.
स्किन को बनाता है हेल्दी: गाजर में मौजूद विटामिन A त्वचा को रिपेयर करता है.
नेचुरल ग्लो देता है: टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को चमकदार बनाते हैं.
डार्क स्पॉट्स कम करता है: नियमित सेवन से दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं.
कैसे करें सेवन?
रोज सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा जूस पिएं, कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा.
ध्यान रखने वाली बातें
जूस हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें, अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़े-SummerSkincare: गर्मी में स्किन हो रही है ड्राई? ये 5 टिप्स तुरंत अपनाएं
























