Advertisement

HairCare: सिर से झड़ता डैंड्रफ खत्म करने का आसान घरेलू उपाय

dandruff treatment at home

Dandruff Treatment At Home: डैंड्रफ (रूसी) एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिससे बाल झड़ना, खुजली और स्कैल्प में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. खासकर सर्दियों या मौसम बदलने पर यह समस्या और बढ़ जाती है, ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं.

LifestyleTips: काले और लाल मटके में कौन करता है पानी ज्यादा ठंडा?

क्यों होता है डैंड्रफ?
डैंड्रफ के कई कारण हो सकते हैं. स्कैल्प का ड्राई होना, फंगल इंफेक्शन, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, बालों की सही देखभाल न करना.

डैंड्रफ हटाने के आसान घरेलू उपाय

नारियल तेल और नींबू- नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 20–30 मिनट बाद धो लें, यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है और डैंड्रफ कम करता है.

दही (Curd) का इस्तेमाल- दही को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैंपू कर लें, इसमें मौजूद गुण डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं.

एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक देता है और खुजली कम करता है, इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें.

मेथी दाना पेस्ट- मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें और पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं, यह डैंड्रफ के साथ बालों को भी मजबूत बनाता है.

टी ट्री ऑयल- टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, इसे नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ में राहत मिलती है.

    इन गलतियों से बचें
    रोजाना बहुत ज्यादा शैंपू न करें, गीले बालों में कंघी न करें, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें.

    इसे भी पढ़े- SareeLook: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं, ये रफल साड़ी लुक्स