Advertisement

LifestyleTips: काले और लाल मटके में कौन करता है पानी ज्यादा ठंडा?

काला या लाल मटका कौन बेहतर?

Summer Water Storage Tips: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडा पानी पीने की चाह बढ़ जाती है, ऐसे में बहुत से लोग फ्रिज के बजाय मटके का पानी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह न केवल ठंडा होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है काला मटका बेहतर है या लाल मटका? आखिर किसमें पानी ज्यादा ठंडा रहता है?

SkinCare: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? टैनिंग से बचने का आसान तरीका जानिए

मटका पानी ठंडा कैसे करता है?
मटके की मिट्टी में छोटे-छोटे छिद्र (पोरस) होते हैं, जब इनमें रखा पानी धीरे-धीरे बाहर की सतह से वाष्पित (evaporate) होता है, तो यह प्रक्रिया अंदर के पानी को ठंडा कर देती है. यही कारण है कि मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है.

काला मटका और लाल मटका
दोनों मटकों के रंग और मिट्टी में फर्क होता है, जो उनकी ठंडक पर असर डालता है.

लाल मटका: सामान्य मिट्टी से बना होता है, इसमें छोटे छिद्र होते हैं, जिससे पानी धीरे-धीरे ठंडा होता है, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा है.

काला मटका: खास तरह की मिट्टी और फिनिशिंग से बनाया जाता है, इसमें छिद्र थोड़े ज्यादा होते हैं, जिससे वाष्पीकरण तेजी से होता है, पानी ज्यादा जल्दी और ज्यादा ठंडा होता है.

कौन सा मटका है ज्यादा ठंडा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, काले मटके में पानी लाल मटके की तुलना में थोड़ा ज्यादा ठंडा रहता है, इसका कारण इसकी मिट्टी की बनावट और ज्यादा पोरस स्ट्रक्चर है, जो कूलिंग प्रोसेस को तेज करता है.

मटका इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें
मटके को हमेशा छायादार जगह पर रखें, समय-समय पर उसे साफ करते रहें, पहले इस्तेमाल से पहले मटके को कुछ घंटों तक पानी में भिगोकर रखें, ढक्कन लगाकर रखें ताकि पानी साफ रहे.

ये भी पढ़े-HairCare: गर्मियों में रोज शैंपू करना बालों को कर सकता है खराब, जानिए