Advertisement

HairCare: गर्मियों में रोज शैंपू करना बालों को कर सकता है खराब, जानिए

hair care tips in summer

Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, धूल और ऑयली स्कैल्प की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में कई लोग रोज बाल धोना शुरू कर देते हैं, ताकि बाल साफ और फ्रेश बने रहें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज शैंपू करना आपके बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं सही हेयर केयर रूटीन.

SkinCare: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? टैनिंग से बचने का आसान तरीका जानिए

क्यों बढ़ जाती है बाल धोने की जरूरत?
गर्मी में पसीना और धूल स्कैल्प पर जमा हो जाते हैं, जिससे बाल चिपचिपे और गंदे लगने लगते हैं, यही वजह है कि लोग रोज शैंपू करने लगते हैं.

रोज शैंपू करने के नुकसान
प्राकृतिक तेल खत्म होना: बार-बार शैंपू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं.
बालों का झड़ना बढ़ना: ज्यादा शैंपू करने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
स्कैल्प में जलन: केमिकल वाले शैंपू का रोज इस्तेमाल स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है.

कितनी बार धोना सही है?
डॉ. अपर्णा संथानम के अनुसार, गर्मियों में हफ्ते में 2-3 बार बाल धोना पर्याप्त होता है. हालांकि, जिन लोगों का स्कैल्प ज्यादा ऑयली होता है, वे एक दिन छोड़कर बाल धो सकते हैं. रोज शैंपू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे बाल ड्राई और कमजोर हो सकते हैं.

सही शैंपू कैसे चुनें?
अपने बालों के प्रकार (ड्राई, ऑयली या नॉर्मल) के अनुसार शैंपू चुनें, माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें, हफ्ते में एक बार कंडीशनर जरूर लगाएं.

कुछ जरूरी टिप्स
बाल धोने के बाद जोर से रगड़ने की बजाय हल्के से सुखाएं, बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं, बाहर जाते समय बालों को ढककर रखें.

ये भी पढ़े- FreshCurdTips: गर्मियों में ताजा दही चाहिए? ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं