Glowing Skin In Summer Tips: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है. बाहर निकलते ही टैनिंग, सनबर्न और स्किन डल होने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा गर्मियों में भी ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहे, तो कुछ आसान उपाय अपनाना बहुत जरूरी है.
Skin Care: धूप में निकलने से पहले, ये नहीं किया तो स्किन हो जाएगी खराब!
टैनिंग क्यों होती है?
जब हमारी त्वचा तेज धूप के संपर्क में आती है, तो सूरज की हानिकारक यूवी किरणें (UV Rays) स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं, इससे त्वचा में मेलानिन बढ़ता है, जो टैनिंग का कारण बनता है.
गर्मियों में टैनिंग से कैसे बचें
सनस्क्रीन है सबसे जरूरी- गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन आपकी त्वचा को UV किरणों से बचाता है, हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाना भी जरूरी है.
स्किन को रखें हाइड्रेटेड- पर्याप्त पानी पीना और चेहरे पर हाइड्रेटिंग जेल या मॉइश्चराइजर लगाना त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाए रखता है, इससे टैनिंग का असर भी कम होता है.
घरेलू उपाय अपनाएं- दही, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल जैसे घरेलू नुस्खे टैनिंग हटाने और स्किन को ठंडक देने में मदद करते हैं. हफ्ते में 2-3 बार इनका इस्तेमाल करने से अच्छा असर देखने को मिलता है.
धूप से बचाव करें- धूप में निकलते समय छाता, सनग्लासेस और स्कार्फ का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा सीधे धूप के संपर्क में आने से बचती है.
सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं- दिन में दो बार चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें और हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें, ताकि डेड स्किन हटे और ग्लो बना रहे.
यह भी पढ़े-RoadTrips: लाइफ में एक बार जरूर करें ये 5 रोड ट्रिप्स

























