Preschool Admission Tips: बच्चे के जीवन की शुरुआत शिक्षा के साथ प्री-स्कूल से होती है, यह वह समय होता है जब बच्चा पहली बार घर से बाहर जाकर सीखने और समझने की प्रक्रिया शुरू करता है. ऐसे में प्री-स्कूल का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन प्री-स्कूल में कराने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
RelationshipTips: रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के ये सीक्रेट टिप्स जानें!
पेरेंट्स ध्यान रखें ये जरूरी बातें
स्कूल का माहौल और सुरक्षा- सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि स्कूल का वातावरण सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल हो, क्लासरूम साफ-सुथरे हों और सुरक्षा के सभी इंतजाम मौजूद हों.
टीचर्स की योग्यता और व्यवहार- प्री-स्कूल में टीचर्स का व्यवहार बहुत मायने रखता है, वे बच्चों के साथ प्यार और धैर्य से पेश आते हों और उन्हें सही तरीके से गाइड कर सकें.
लर्निंग मेथड और एक्टिविटी- देखें कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए खेल-खेल में सीखने (play-way method) का उपयोग किया जा रहा है या नहीं, यह बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी है.
लोकेशन और ट्रांसपोर्ट सुविधा- स्कूल घर के पास हो या वहां तक पहुंचने के लिए सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की सुविधा होनी चाहिए, ताकि बच्चे और पेरेंट्स दोनों को आसानी हो.
फीस और अन्य खर्च- एडमिशन से पहले स्कूल की फीस और अन्य खर्चों की पूरी जानकारी लें, सुनिश्चित करें कि यह आपके बजट में फिट बैठता हो.
स्कूल का रिव्यू और रेप्यूटेशन- स्कूल के पुराने पेरेंट्स से फीडबैक लें या ऑनलाइन रिव्यू चेक करें, इससे आपको स्कूल की सही जानकारी मिल सकती है.
बच्चों के लिए सुविधाएं- देखें कि स्कूल में खेल का मैदान, साफ पानी, और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं.
इसे भी पढ़े-RelationshipTips: ऑफिस की भागदौड़ में रिश्ते हो रहे हैं दूर? ये टिप्स अपनाएं

























