Advertisement

Skin Care: धूप में निकलने से पहले, ये नहीं किया तो स्किन हो जाएगी खराब!

skin care in summer

Skin Care In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और UV किरणें हमारी त्वचा पर बुरा असर डालने लगती हैं. अगर आप बिना तैयारी के बाहर निकलते हैं, तो टैनिंग, सनबर्न और स्किन डैमेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान स्किन केयर टिप्स जरूर अपनाएं.

Smallest Island: दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहां है?

धूप से स्किन कैसे बचाएं

सनस्क्रीन लगाना है सबसे जरूरी- धूप में निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है, यह आपकी त्वचा को हानिकारक UV किरणों से बचाता है और सनबर्न से भी सुरक्षा देता है.

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें- गर्मी में भी स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. हल्का और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को नरम और सुरक्षित रखता है.

सुरक्षा के लिए एक्सेसरीज अपनाएं- धूप में निकलते समय संग्लासेस पहनें, टोपी या दुपट्टा से चेहरे को कवर करें, इससे स्किन सीधे धूप के संपर्क में नहीं आती.

पानी ज्यादा पिएं- गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, इससे त्वचा अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग रहती है.

घर आकर करें स्किन को कूल- धूप से आने के बाद एलोवेरा जेल या ठंडे पानी से चेहरा धोना स्किन को राहत देता है.

इन गलतियों से बचें
बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना, ज्यादा देर तक धूप में रहना, स्किन को कवर न करना.

ये भी पढ़े- Fatty Liver: फैटी लिवर से छुटकारा चाहिए? ये ड्रिंक्स जरूर ट्राय करें