Advertisement

Fatty Liver: फैटी लिवर से छुटकारा चाहिए? ये ड्रिंक्स जरूर ट्राय करें

fatty liver diet drinks

Fatty Liver Diet Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है, ऐसे में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकते हैं.

SkinCare: बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं? कहीं ये विटामिन की कमी तो नहीं!

ये ड्रिंक्स जरूर ट्राय करें

नींबू पानी (Lemon Water)- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और लिवर को राहत मिलती है.

ग्रीन टी (Green Tea)- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करते हैं और फैट को घटाने में मदद करते हैं.

गाजर और चुकंदर का जूस- यह जूस लिवर को डिटॉक्स करने में बेहद असरदार माना जाता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर को मजबूत बनाते हैं.

आंवला जूस- आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.

एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक- एक गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से फैट कम करने में मदद मिलती है.

हल्दी वाला दूध- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखते हैं.

खीरा और पुदीना डिटॉक्स वॉटर- यह शरीर को ठंडा रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.

किन बातों का ध्यान रखें
ज्यादा तेल और जंक फूड से बचें, रोजाना एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं.

इसे भी पढ़े- KolkataTour: कोलकाता के ये 5 जगह मिस की तो ट्रिप बेकार