Advertisement

SkinCare: बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं? कहीं ये विटामिन की कमी तो नहीं!

SkinCare

Skin Care Routine: चेहरे पर बार-बार पिंपल्स आना कई लोगों के लिए आम समस्या बन चुकी है. अक्सर इसे सिर्फ ऑयली स्किन या हार्मोनल बदलाव से जोड़ा जाता है, लेकिन इसके पीछे शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी भी एक बड़ा कारण हो सकती है.

BeetrootJuice: रोज चुकंदर का जूस पीने से हो सकते हैं, ये नुकसान भी

किन विटामिन्स की कमी से हो सकते हैं पिंपल्स?

विटामिन A की कमी- विटामिन A स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है, इसकी कमी से स्किन ड्राई हो सकती है और पिंपल्स बढ़ सकते हैं.

विटामिन D की कमी- विटामिन D इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, इसकी कमी से स्किन इंफेक्शन और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है.

विटामिन B कॉम्प्लेक्स की कमी- खासकर विटामिन B2, B6 और B12 की कमी से स्किन में ऑयल का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे पिंपल्स बढ़ते हैं.

विटामिन E की कमी- विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को हेल्दी रखता है, इसकी कमी से स्किन डैमेज और पिंपल्स हो सकते हैं.

क्या सिर्फ विटामिन की कमी ही कारण है?
पिंपल्स के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. जैसे हार्मोनल बदलाव, ज्यादा ऑयली स्किन, गलत खान-पान, स्ट्रेस और नींद की कमी, प्रदूषण और गंदगी.

    कैसे करें पिंपल्स को कंट्रोल?
    संतुलित और हेल्दी डाइट लें, रोजाना पर्याप्त पानी पिएं, चेहरे की साफ-सफाई का ध्यान रखें, तैलीय और जंक फूड से बचें
    डॉक्टर की सलाह से विटामिन की जांच कराएं.

    यह भी पढ़े-HairCare: रोज ड्राई शैंपू यूज करना सही है या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय