Drinking beetroot juice daily: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर चीज की तरह इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है. अक्सर लोग हेल्दी समझकर रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है, आइए जानते हैं इसके नुकसान.
Avalanche: हिमस्खलन आने से पहले मिलते हैं, ये संकेत जरूर जान लें
चुकंदर जूस के नुकसान
ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा कम हो सकता है- चुकंदर में नाइट्रेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं, लेकिन अगर आप पहले से लो BP के मरीज हैं, तो रोजाना इसका सेवन आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है.
पेशाब और मल का रंग बदलना- चुकंदर खाने या उसका जूस पीने से पेशाब और मल का रंग लाल या गुलाबी हो सकता है, इसे “बीट्यूरिया” कहा जाता है, यह आमतौर पर हानिकारक नहीं है, लेकिन कई लोग इसे देखकर घबरा जाते हैं.
किडनी स्टोन का खतरा- चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है, जिन लोगों को पहले से पथरी की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
पेट से जुड़ी दिक्कतें- अधिक मात्रा में चुकंदर का जूस पीने से पेट में गैस, ऐंठन या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
एलर्जी या स्किन रिएक्शन- कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, रैश या अन्य समस्याएं हो सकती हैं.
एक्सपर्ट सलाह
चुकंदर का जूस रोजाना सीमित मात्रा (एक छोटा गिलास) में ही पिएं, अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें, जूस की बजाय पूरा चुकंदर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
इसे भी पढ़े- SummerTravelDestinations: गर्मी में कूल ट्रिप चाहिए? अप्रैल के लिए ये डेस्टिनेशन बेस्ट

























