Advertisement

Relationship Tips: टॉक्सिक रिश्ता आपकी सेहत बर्बाद कर रहा है? ये संकेत पहचानें

ToxicRelationship

Toxic Relationship Signs: रिश्ते जीवन का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन जब यही रिश्ते तनाव, दुख और मानसिक दबाव का कारण बनने लगें, तो उन्हें “टॉक्सिक रिश्ता” कहा जाता है. ऐसे रिश्ते न सिर्फ आपकी मानसिक शांति छीनते हैं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकते हैं.

http://Height Increase: कम हाइट से परेशान? बच्चों के लिए ये योगासन हैं बेस्ट

क्या होता है टॉक्सिक रिश्ता?
टॉक्सिक रिश्ता वह होता है जिसमें एक व्यक्ति लगातार दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. जैसे कि कंट्रोल करना, अपमान करना या भावनात्मक रूप से परेशान करना.

टॉक्सिक रिश्ते के संकेत
हर समय तनाव और चिंता: पार्टनर के साथ रहते हुए भी मन अशांत रहता है.

आत्मसम्मान में कमी: बार-बार आलोचना से आत्मविश्वास गिरने लगता है.

कम्युनिकेशन की कमी: खुलकर बात न कर पाना.

कंट्रोलिंग बिहेवियर: आपकी हर बात पर नजर रखना या रोक-टोक करना.

भावनात्मक थकान: रिश्ते में खुशी की जगह थकान महसूस होना.

सेहत पर क्या असर पड़ता है?
लगातार तनाव से नींद की समस्या, सिरदर्द और थकान, डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा, इम्यूनिटी कमजोर होना.

क्या करें?
अपनी भावनाओं को नजरअंदाज न करें, भरोसेमंद लोगों से बात करें, जरूरी हो तो काउंसलर की मदद लें, अपनी सीमाएं तय करें और खुद को प्राथमिकता दें.

यह भी पढ़े- ParentingTips: बच्चे की ग्रोथ जाननी है? PTM में जरूर पूछें ये 5 सवाल!