Best Places To Visit In April: अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगती है. ऐसे में अगर आप भी कूल और रिफ्रेशिंग ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां मौसम सुहावना रहता है और घूमने का मजा दोगुना हो जाता है, आइए जानते हैं अप्रैल के लिए बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन.
http://CareerAfter12th: मर्चेंट नेवी जॉइन करना है? ये कोर्स जरूर करें
अप्रैल के लिए ये डेस्टिनेशन बेस्ट
Manali- हिमाचल का मनाली अप्रैल में बेहद खूबसूरत हो जाता है, यहां बर्फ के नजारे, ठंडी हवाएं और एडवेंचर एक्टिविटीज आपको एकदम फ्रेश कर देंगी.
Auli- अगर आपको बर्फ और शांत माहौल पसंद है, तो औली आपके लिए परफेक्ट है, यहां के पहाड़ और केबल कार राइड शानदार अनुभव देते हैं.
Darjeeling- चाय के बागानों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर दार्जिलिंग अप्रैल में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है.
Tawang- नॉर्थ-ईस्ट का तवांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, यहां का शांत वातावरण आपको सुकून देगा.
Munnar- अगर आप हरी-भरी वादियों और ठंडे मौसम का आनंद लेना चाहते हैं, तो मुन्नार आपके लिए बेस्ट है.
ट्रैवल टिप्स
पहले से होटल और टिकट बुक करें, हल्के गर्म कपड़े साथ रखें, मौसम की जानकारी जरूर लें, बजट के अनुसार प्लानिंग करें.
इसे भी पढ़े-Mouth Smell: मुंह की बदबू से हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे करेंगे कमाल

























