नर्मदापुरम: कलयुगी मां ने ट्रेन के सामने बेटी को धकेला और 13-दिन बाद उस बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद दोबारा शादी करना चाहती थी, बच्ची से परेशानी थी.
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया. इस खौफनाक वारदात ने ममता जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
HealthTips: क्या पेनकिलर बन रही है आपकी सेहत की दुश्मन? जानिए
तीन घंटे तक करती रही इंतजार
बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ नर्मदापुरम स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों करीब 2 से 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर घूमते नजर आए और सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, अचानक हालात बदल गए और बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.
Explainer: RTI ऑनलाइन कैसे फाइल करें?
जिला अस्पताल में भर्ती है बच्ची
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, घायल बच्ची की पहचान युविका राजपूत (8) के रूप में हुई है. वह अपनी मां अंजू सिंह राजपूत के साथ स्टेशन आई थी. अंजू पिंक एवेन्यू, मालाखेड़ी में रहती हैं और कृषि विभाग में क्लर्क हैं.





















