Bad Breath Home Remedies: मुंह से आने वाली बदबू (Bad Breath) कई लोगों के लिए शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। इसे चिकित्सा भाषा में Halitosis कहा जाता है, खराब ओरल हाइजीन, पेट की समस्या या गलत खानपान इसकी बड़ी वजह हो सकती है, लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
http://ParshuramJayanti2026: भगवान परशुराम की जयंती कब है? जानिए
ये घरेलू नुस्खे करेंगे कमाल
इलायची और लौंग का इस्तेमाल– इलायची और लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, इन्हें चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और सांस ताजा रहती है.
ज्यादा पानी पिएं- मुंह सूखने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. दिनभर पर्याप्त पानी पीने से मुंह हाइड्रेट रहता है और बदबू कम होती है.
नींबू पानी- नींबू में मौजूद विटामिन C बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, सुबह नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है.
नमक वाले पानी से गरारे- गुनगुने नमक के पानी से गरारे करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और बदबू दूर होती है.
पुदीना और तुलसी के पत्ते- पुदीना और तुलसी मुंह को ताजगी देते हैं और प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करते हैं.
सही तरीके से ब्रश और जीभ साफ करें- दिन में कम से कम 2 बार ब्रश करें और जीभ को भी साफ करें, इससे बैक्टीरिया जमा नहीं होते.
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर घरेलू उपायों के बाद भी बदबू बनी रहे, तो यह पेट या दांतों की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़े- Avalanche: हिमस्खलन आने से पहले मिलते हैं, ये संकेत जरूर जान लें

























