Snow Travel Tips: अगर आप सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं लेकिन बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां कम खर्च में भी आप Snowfall का शानदार अनुभव ले सकते हैं, आइए जानते हैं ऐसे 5 ऑफबीट और बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन.
FitnessTips: रोज वर्कआउट नहीं कर पाते? एक्सपर्ट के ये 3 टिप्स बदल देंगे आदत
ये हैं बेस्ट 5 हिल स्टेशन
1. चोपता – “मिनी स्विट्जरलैंड” के नाम से मशहूर चोपता बर्फ देखने के लिए बेहतरीन जगह है, यहां भीड़ कम होती है और होटल-होमस्टे भी सस्ते मिल जाते हैं.
2. कल्पा – किन्नौर जिले में स्थित कालपा अपनी शांत वादियों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है, यहां का नजारा बेहद खूबसूरत और बजट में होता है.
3. औली (ऑफ-सीजन में)- औली स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन ऑफ-सीजन में यहां जाना काफी सस्ता पड़ता है और बर्फ का मजा भी मिलता है.
4. तीर्थन घाटी – शांत और कम भीड़ वाला यह स्थान नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है, सर्दियों में यहां हल्की बर्फबारी का मजा कम बजट में लिया जा सकता है.
5. मुनस्यारी उत्तराखंड- मुनस्यारी हिमालय के शानदार व्यू और बर्फीले नजारों के लिए जाना जाता है, यहां रहना और घूमना दोनों ही बजट-फ्रेंडली हैं.
कैसे रखें खर्च कम?
ऑफ-सीजन में ट्रैवल करें, होमस्टे या लोकल गेस्टहाउस चुनें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, पहले से बुकिंग कर लें.
यह भी पढ़े- Blackheads: नाक पर ही क्यों होते हैं सबसे ज्यादा ब्लैकहेड्स? जानिए

























