Advertisement

Blackheads: नाक पर ही क्यों होते हैं सबसे ज्यादा ब्लैकहेड्स? जानिए

Blackheads Removal

Blackheads Removal: चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने वाली सबसे आम समस्या है ब्लैकहेड्स, खासकर नाक पर ये ज्यादा नजर आते हैं, जिससे स्किन डल और अनक्लीन लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ब्लैकहेड्स सबसे ज्यादा नाक पर ही क्यों होते हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह.

HairFall: गर्मी में बाल झड़ रहे हैं? ये 3 टिप्स तुरंत अपनाएं!

क्या होते हैं ब्लैकहेड्स?
ब्लैकहेड्स दरअसल त्वचा के पोर्स (रोमछिद्र) में जमा गंदगी, ऑयल और डेड स्किन का मिश्रण होते हैं, जब ये पोर्स खुले रहते हैं और हवा के संपर्क में आते हैं, तो ऑक्सीडाइज होकर काले पड़ जाते हैं, इन्हें ही ब्लैकहेड्स कहा जाता है.

नाक पर ही क्यों ज्यादा होते हैं?

ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन (T-zone)– नाक हमारे चेहरे के T-zone का हिस्सा है, जहां ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा सक्रिय होते हैं, यही अतिरिक्त तेल ब्लैकहेड्स बनने की मुख्य वजह बनता है.

बड़े और खुले पोर्स- नाक के आसपास पोर्स बड़े होते हैं, जिससे गंदगी और धूल आसानी से जमा हो जाती है.

पसीना और प्रदूषण- गर्मी, पसीना और धूल-मिट्टी नाक पर ज्यादा जमा होती है, जिससे पोर्स जल्दी ब्लॉक हो जाते हैं.

गलत स्किन केयर रूटीन- अगर आप सही तरीके से चेहरा साफ नहीं करते या स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करते, तो ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है.

हार्मोनल बदलाव- हार्मोनल बदलाव भी ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स बनने लगते हैं.

    कैसे करें बचाव?
    दिन में 2 बार फेस वॉश करें, हफ्ते में 1-2 बार स्क्रब या एक्सफोलिएशन करें, नॉन-ऑयली (oil-free) प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ज्यादा पसीना आने पर चेहरा साफ रखें.

    ये भी पढ़े-FitnessTips: रोज वर्कआउट नहीं कर पाते? एक्सपर्ट के ये 3 टिप्स बदल देंगे आदत