Advertisement

HairFall: गर्मी में बाल झड़ रहे हैं? ये 3 टिप्स तुरंत अपनाएं!

HairCareTips

Hair Care Tips: गर्मी का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण बालों को कमजोर बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल (बाल झड़ना) की समस्या तेजी से बढ़ जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं.

SkinCareTips: चेहरे की चमक बढ़ानी है? आज से शुरू करें ये फल!

क्यों बढ़ता है गर्मी में हेयर फॉल?
तेज धूप से स्कैल्प ड्राई हो जाता है, पसीने से पोर्स बंद हो जाते हैं, धूल-मिट्टी बालों की जड़ों को कमजोर करती है, पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) बालों को नुकसान पहुंचाती है.

ये 3 टिप्स तुरंत अपनाएं

1. स्कैल्प को रखें साफ और हाइड्रेटेड– गर्मी में पसीना ज्यादा आता है, जिससे स्कैल्प गंदा हो जाता है. हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें, इससे बाल साफ और मजबूत रहेंगे.

2. धूप से बालों को बचाएं- बाहर निकलते समय सिर को स्कार्फ, कैप या दुपट्टे से कवर करें, इससे बालों को सीधी धूप से बचाया जा सकता है और डैमेज कम होता है.

3. डाइट और पानी का रखें ध्यान- अच्छी डाइट बालों के लिए बहुत जरूरी है. हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त भोजन लें, साथ ही दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर और स्कैल्प हाइड्रेटेड रहे.

    ये गलतियां न करें
    बार-बार हीट स्टाइलिंग (स्ट्रेटनर, ड्रायर) का इस्तेमाल, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा उपयोग, गंदे बालों को लंबे समय तक न धोना.

    यह भी पढ़े-UdaipurTrip: गर्मी में घूमने का प्लान? उदयपुर बना सकता है ट्रिप यादगार