Parenting Tips: माता-पिता बनना जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, खासकर नए माता-पिता के लिए छोटे बच्चे की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
RelationshipTips: क्या खराब सेहत बिगाड़ सकती है आपका रिश्ता? जानिए
ये हैं 10 बेबी केयर टिप्स
साफ-सफाई का रखें ध्यान: बच्चे की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए उसके कपड़े, बिस्तर और आसपास की जगह साफ रखें
समय पर दूध पिलाएं: नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे जरूरी होता है, नियमित अंतराल पर बच्चे को फीड कराना जरूरी है.
नींद का पूरा ध्यान रखें: छोटे बच्चों को ज्यादा नींद की जरूरत होती है, उन्हें शांत और आरामदायक माहौल में सुलाएं.
तापमान का रखें ख्याल: बच्चे को न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडे माहौल में रखें, कमरे का तापमान संतुलित होना चाहिए.
स्किन केयर पर ध्यान दें: बच्चे की त्वचा के लिए हल्के और सुरक्षित प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें.
समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लें: बच्चे की सेहत को लेकर कोई भी शंका हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
बच्चे को आराम और प्यार दें: बच्चे को गोद में लेना, उससे बात करना और प्यार देना उसके मानसिक विकास के लिए जरूरी है.
हाथ साफ रखें: बच्चे को छूने से पहले हमेशा अपने हाथ अच्छी तरह धोएं, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके.
टीकाकरण न भूलें: समय पर बच्चे के सभी टीके लगवाना बेहद जरूरी है, इससे वह कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है.
बच्चे को अकेला न छोड़ें: नवजात शिशु को कभी भी अकेला न छोड़ें, हमेशा उसकी निगरानी करें.
यह भी पढ़े- SelfLove: सेल्फ लव के ये 5 आसान तरीके, आज से ही अपनाएं!
























