Advertisement

HairCare: रूखे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा!

dry hair treatment home

Dry Hair Treatment Home Remedies: बदलता मौसम, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आजकल बालों का रूखापन एक आम समस्या बन चुका है. रूखे और बेजान बाल न सिर्फ आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर सकते हैं, ऐसे में महंगे ट्रीटमेंट की जगह कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने बालों को फिर से मुलायम और चमकदार बना सकते हैं.

CareerGuidance: 12वीं के बाद कैसे बनें CBI ऑफिसर? जानिए

क्या है आसान घरेलू नुस्खा?
विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
2 चम्मच नारियल तेल लें,इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं,इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं,30-40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें.

क्यों है असरदार?
बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, स्कैल्प को पोषण देता है, बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है, रूखापन और फ्रिज कम करता है.

ध्यान रखने वाली बातें
हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें, बालों को ज्यादा हीट (dryer/straightener) न दें, हेल्दी डाइट और पानी का सेवन बढ़ाएं.

यह भी पढ़े-BudgetTravel: कम बजट में विदेश जैसा फील देंगी, ये जगहें