Neck Darkening Causes: कई लोग गर्दन के कालेपन को सिर्फ गंदगी या धूप का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा के अनुसार, गर्दन का काला पड़ना सिर्फ बाहरी कारणों से नहीं, बल्कि कई बार अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी होता है. अगर गर्दन का रंग धीरे-धीरे गहरा होता जा रहा है और साफ करने पर भी नहीं जा रहा, तो सतर्क हो जाना जरूरी है.
NavratriLook: नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए पहनें, ये 5 खास साड़ियां
क्या हैं इसके मुख्य कारण?
गर्दन का काला पड़ना कई वजहों से हो सकता है धूप (टैनिंग) का असर, हार्मोनल बदलाव, मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस, एकैंथोसिस नाइग्रिकन्स जिसमें त्वचा मोटी और काली हो जाती है, एलर्जी या कॉस्मेटिक रिएक्शन, साफ-सफाई की कमी.
कब हो जाएं सावधान?
अगर गर्दन का कालापन तेजी से बढ़ रहा हो, त्वचा मोटी और खुरदुरी हो जाए, खुजली या जलन महसूस हो, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
क्या करें उपाय?
रोजाना गर्दन की अच्छी तरह सफाई करें,सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें,हेल्दी डाइट लें और शुगर कंट्रोल में रखें,एलोवेरा या हल्के घरेलू उपाय अपनाएं,ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें.
इसे भी पढे- TravelTips: गर्मियों में फिनलैंड जाने से पहले, ये 5 चीजें जरूर जान लें


























