Finland Travel: यूरोप का खूबसूरत देश फिनलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, खासतौर पर गर्मियों में यहां का मौसम सुहावना और दिन लंबे होते हैं, जो ट्रैवल के लिए परफेक्ट माना जाता है. अगर आप इस समर वेकेशन में फिनलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 जरूरी बातों को जरूर जान लें.
BudgetTravel: कम बजट में शानदार ट्रिप शिमला के पास, ये जगह मिस न करें
ये 5 चीजें जरूर जान लें
लंबे दिन और ‘मिडनाइट सन’ का अनुभव- गर्मियों में फिनलैंड के कुछ हिस्सों में सूरज लगभग 24 घंटे तक दिखाई देता है, जिसे “Midnight Sun” कहा जाता है, ऐसे में अपनी नींद और दिनचर्या को थोड़ा एडजस्ट करने के लिए तैयार रहें.
मौसम बदलता रहता है- हालांकि गर्मियों में तापमान सामान्य रहता है, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है. हल्की जैकेट और रेनकोट साथ रखना जरूरी है.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट है बेहतरीन- फिनलैंड में बस, ट्रेन और ट्राम जैसी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं, खासकर हेलसिंकी में ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहद आसान और सुविधाजनक है.
बजट का रखें ध्यान– फिनलैंड यूरोप के महंगे देशों में गिना जाता है. होटल, खाना और ट्रैवल खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इसलिए पहले से बजट प्लान करना जरूरी है.
प्रकृति का सम्मान करें– फिनलैंड अपनी साफ-सुथरी झीलों और जंगलों के लिए मशहूर है, यहां “Everyman’s Right” का नियम है, जिसके तहत आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं, लेकिन उसे नुकसान पहुंचाना मना है.
इसे भी पढ़े-NavratriLook: नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए पहनें, ये 5 खास साड़ियां























