Advertisement

Wrinkles Removal: झुर्रियां हटाने का देसी तरीका, एक बार जरूर ट्राई करें

How to remove wrinkles

Wrinkles Removal Home Remedy: बढ़ती उम्र, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का सबसे पहला असर चेहरे पर दिखने लगता है. झुर्रियां (Wrinkles) आजकल कम उम्र में भी लोगों को परेशान करने लगी हैं, ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं. अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं, तो एक आसान देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है, यह नुस्खा न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि उसे टाइट और ग्लोइंग भी बनाता है.

ये है UP का छुपा हुआ स्वर्ग! पीलीभीत टाइगर रिजर्व जरूर देखें

देसी नुस्खा क्या है?
झुर्रियां कम करने के लिए आप एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा को हाइड्रेट करते हैं. वहीं नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें, उसमें कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं, इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, रातभर लगा रहने दें और सुबह साफ पानी से धो लें.

क्या हैं फायदे?
झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं, त्वचा में कसाव आता है, स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है, ड्राईनेस और फाइन लाइन्स कम होती हैं.

ध्यान रखने वाली बातें
इस नुस्खे का इस्तेमाल नियमित रूप से करें. साथ ही, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं और पर्याप्त पानी पिएं.

यह भी पढ़े-SummerSkinCare: धूप में काली पड़ गई स्किन? संतरे का ये नुस्खा करेगा कमाल!