UPTourism: उत्तर प्रदेश में अगर आप प्रकृति और वन्यजीवन का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और वन्य जीवों की मौजूदगी इस जगह को खास बनाती है.
नेपाल सीमा के पास स्थित यह टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, यहां घने जंगलों के बीच बहती नदियां और प्राकृतिक नज़ारे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. खास बात यह है कि यहां आपको बाघों के अलावा हिरण, तेंदुआ, जंगली हाथी और कई दुर्लभ पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं.
EyeCareTips: आंखों की थकान? ये आसान टिप्स तुरंत देंगी राहत
जंगल सफारी का रोमांच
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का अनुभव बेहद रोमांचक होता है. खुले जीप में बैठकर घने जंगलों के बीच घूमना और वन्य जीवों को करीब से देखना एक अलग ही एहसास देता है. टाइगर स्पॉटिंग का मौका मिलने पर यह अनुभव और भी यादगार बन जाता है.
क्यों है खास यह जगह?
यह रिजर्व अभी भी बाकी लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट्स की तुलना में कम भीड़-भाड़ वाला है, जिससे यहां की प्राकृतिक सुंदरता पूरी तरह से बरकरार है. अगर आप भीड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.
घूमने का सही समय
अक्टूबर से जून के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और वन्य जीवों को देखने की संभावना भी अधिक होती है.
इसे भी पढ़े-FaceGlowTips: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए ये 3 चीजें जरूर लगाएं


























