FaceGlowTips: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे. लेकिन धूल, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण चेहरे की प्राकृतिक चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है, ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने चेहरे का निखार वापस पा सकते हैं.
http://ShaheedDiwas2026: क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानिए
ये 3 चीजें जरूर लगाएं
1. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)- एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है, रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है.
2. हल्दी और दही का फेस पैक- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि दही त्वचा को पोषण देता है, इन दोनों को मिलाकर फेस पैक बनाएं और 10–15 मिनट तक लगाकर रखें, इससे दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है.
3. गुलाब जल (Rose Water)- गुलाब जल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, इसे रोजाना चेहरे पर लगाने से त्वचा फ्रेश रहती है और इंस्टेंट ग्लो मिलता है.
ध्यान रखने वाली बातें
दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें, धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़े-EyeCareTips: आंखों की थकान? ये आसान टिप्स तुरंत देंगी राहत

























