Skin Care Summer Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में लोग स्किन को ठंडक और राहत देने के लिए प्राकृतिक उपायों की तलाश करते हैं, इन्हीं में से एक है चन्दन फेस पैक, जिसे सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.
KnowledgeTips: भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?
क्यों खास है चन्दन फेस पैक?
चन्दन में प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं, यह स्किन को शांत करता है और जलन, लालिमा व सनबर्न जैसी समस्याओं को कम करता है.
चन्दन फेस पैक के फायदे
1. ठंडक और ताजगी देता है: गर्मियों में चन्दन फेस पैक लगाने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है और फ्रेशनेस महसूस होती है.
2. पिंपल्स और एक्ने में राहत: चन्दन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं.
3. स्किन को बनाता है ग्लोइंग: नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और निखरी हुई नजर आती है.
4. सनबर्न से बचाव: तेज धूप से हुई टैनिंग और सनबर्न को कम करने में चन्दन काफी असरदार होता है.
5. ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है: यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है, जिससे स्किन फ्रेश और हेल्दी रहती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
चन्दन पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं, इसके बाद ठंडे पानी से धो लें,हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा देर तक फेस पैक न लगाएं, अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें,,केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक चन्दन का उपयोग करें.
यह भी पढ़े-WeekendTrip: वीकेंड पर दिल्ली के पास घूमने के ये 5 बेस्ट जगह


























