Weekend trip near Delhi: अगर आप वीकेंड पर शहर की भागदौड़ से दूर कहीं सुकून भरी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजधानी के आसपास कई शानदार डेस्टिनेशन मौजूद हैं. यहां आप कम समय और बजट में बेहतरीन ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं, आइए जानते हैं दिल्ली के पास घूमने की 5 बेहतरीन जगहों के बारे में.
http://ShaheedDiwas2026: क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानिए
दिल्ली के पास घूमने के ये 5 बेस्ट जगह
ऋषिकेश: दिल्ली से लगभग 240 किमी दूर स्थित ऋषिकेश एडवेंचर और आध्यात्म का बेहतरीन संगम है, यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं.
नैनीताल: पहाड़ों की खूबसूरती और झीलों के लिए मशहूर नैनीताल वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है, यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे.
जयपुर: अगर आप इतिहास और राजस्थानी संस्कृति का अनुभव लेना चाहते हैं, तो जयपुर एक शानदार है, यहां के किले, महल और बाजार आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.
लैंसडाउन: भीड़-भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है, यहां का मौसम और हरियाली सुकून देती है.
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: वन्यजीव प्रेमियों के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क एक शानदार डेस्टिनेशन है, यहां आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं और कई दुर्लभ जानवरों को देख सकते हैं.
ये भी पढ़े-http://RamNavami2026: राम नवमी पर अयोध्या जाने का प्लान? ये जरूरी बातें जान लें


























