Eid outfit ideas 2026: ईद-उल-फितर का त्योहार न सिर्फ खुशियों और मिलन का होता है, बल्कि फैशन और स्टाइल का भी खास मौका लेकर आता है. इस खास दिन हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे, ऐसे में अनारकली सूट एक बेहतरीन और एवरग्रीन विकल्प साबित हो सकता है.
FashionTips: एक साड़ी से 5 स्टाइल, हर फंक्शन में दिखें अलग और स्टाइलिश
क्यों खास है अनारकली लुक?
अनारकली सूट का ट्रेडिशनल और रॉयल लुक इसे हर मौके के लिए परफेक्ट बनाता है, यह पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ आपको एक एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक देता है.
इस ईद ट्राई करें ये यूनिक स्टाइल
फ्लोर-लेंथ अनारकली: लंबे और फ्लेयर्ड डिजाइन वाले अनारकली सूट आपको रॉयल लुक देते हैं.
अनारकली विद जैकेट: इसके साथ लॉन्ग जैकेट पहनकर आप इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं.
पेस्टल कलर अनारकली: हल्के रंग जैसे पीच, मिंट ग्रीन और बेबी पिंक इस समय ट्रेंड में हैं.
हेवी एम्ब्रॉयडरी डिजाइन: गोल्डन या सिल्वर वर्क वाले अनारकली सूट फेस्टिव वाइब्स को और बढ़ाते हैं.
स्टाइलिंग टिप्स
अनारकली के साथ झुमके और चूड़ियां पहनें, लाइट मेकअप और न्यूड लिप शेड अपनाएं, इसके बाद फुटवियर में जूती या हील्स कैरी करें, दुपट्टे को साइड में ड्रेप करके लुक को और खास बनाएं.
यह भी पढ़े-http://EidWishes2026: ईद पर भेजें ये शायरी, हर कोई हो जाएगा खुश!























