Advertisement

HairCareTips: चिपचिपे बालों से छुटकारा चाहिए? ये आसान ट्रिक अभी अपनाएं

OilyHair

Hair Care Tips For Oily Hair: ऑयली स्कैल्प की समस्या से आजकल कई लोग परेशान हैं. बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे न केवल लुक खराब होता है बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है, ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है.

SummerSkincare: गर्मियों में स्किन को बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

क्यों होते हैं बाल चिपचिपे?
बालों का ज्यादा ऑयली होना स्कैल्प में तेल ग्रंथियों की अधिक सक्रियता के कारण होता है, इसके अलावा गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, ज्यादा पसीना और बार-बार बालों को छूना भी इसकी वजह हो सकते हैं.

अपनाएं ये आसान ट्रिक
ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और दही का हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए दही में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद बालों को धो लें. यह स्कैल्प का अतिरिक्त तेल कम करने में मदद करता है.

सही हेयर केयर रूटीन
हफ्ते में 2-3 बार बाल धोएं, हल्के (माइल्ड) शैंपू का इस्तेमाल करें, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें, बालों को बार-बार हाथ न लगाएं.

अन्य टिप्स
बाल धोने के बाद कंडीशनर केवल बालों की लंबाई पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं, इससे ऑयल कंट्रोल में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़े-FashionTips: एक साड़ी से 5 स्टाइल, हर फंक्शन में दिखें अलग और स्टाइलिश