Advertisement

FashionTips: एक साड़ी से 5 स्टाइल, हर फंक्शन में दिखें अलग और स्टाइलिश

saree styling ideas

Saree Styling Ideas: आज के समय में फैशन के साथ बजट का ध्यान रखना भी जरूरी हो गया है, ऐसे में अगर आप एक ही साड़ी से अलग-अलग लुक पाना चाहती हैं. तो कुछ आसान स्टाइलिंग ट्रिक्स अपनाकर हर फंक्शन में नया और आकर्षक अंदाज पा सकती हैं.

http://Eid2026: इस बार घर सजाएं ऐसे, सब करेंगे तारीफ!

एक साड़ी से 5 स्टाइल

ट्रेडिशनल ड्रेप स्टाइल- साड़ी को क्लासिक तरीके से पहनकर आप एलीगेंट और पारंपरिक लुक पा सकती हैं, इसके साथ ज्वेलरी और बिंदी आपके लुक को और निखार देती है.

बेल्ट स्टाइल साड़ी- साड़ी के ऊपर स्टाइलिश बेल्ट पहनकर आप अपने लुक को मॉडर्न और ट्रेंडी बना सकती हैं, यह स्टाइल खासकर पार्टी और फंक्शन के लिए परफेक्ट है.

जैकेट के साथ साड़ी- साड़ी के साथ लॉन्ग या शॉर्ट जैकेट पहनकर फ्यूजन लुक तैयार किया जा सकता है, यह स्टाइल आपको यूनिक और क्लासी बनाता है.

अलग-अलग ब्लाउज के साथ- एक ही साड़ी को अलग-अलग डिजाइन के ब्लाउज के साथ पहनकर हर बार नया लुक पाया जा सकता है. बैकलेस, हॉल्टर नेक या फुल स्लीव्स ब्लाउज ट्राई करें.

पल्लू स्टाइल में बदलाव- साड़ी के पल्लू को अलग-अलग तरीके से ड्रेप करके भी नया लुक पाया जा सकता है, जैसे सीधा पल्लू, ओपन पल्लू या पिनअप स्टाइल.

ये भी पढ़े-Eid 2026: इस बार ट्राई करें ये यूनिक मेहंदी स्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ!