PTM Tips For Parents: स्कूल में होने वाली PTM (Parent-Teacher Meeting) बच्चों की पढ़ाई और विकास को समझने का एक अहम अवसर होती है. हालांकि, कई बार पेरेंट्स इस मीटिंग में सिर्फ सुनकर वापस आ जाते हैं, जबकि सही सवाल पूछकर वे अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं.
ParentingLife: पिता बनने के बाद पुरुषों में दिखते हैं ये 5 मानसिक संकेत
क्यों जरूरी है सही सवाल पूछना?
PTM केवल मार्क्स जानने के लिए नहीं होती, बल्कि यह बच्चे की पूरी परफॉर्मेंस जैसे व्यवहार, रुचि और सुधार की जरूरत, समझने का मौका देती है. सही सवाल पूछने से पेरेंट्स को बच्चे की वास्तविक स्थिति का पता चलता है.
ये 5 सवाल जरूर पूछें
आपके बच्चे की क्लास में परफॉर्मेंस कैसी है?
किन विषयों में सुधार की जरूरत है?
बच्चे का व्यवहार और भागीदारी कैसी है?
घर पर पढ़ाई के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
बच्चे की ताकत और कमजोरियां क्या हैं?
कैसे मिलेगा फायदा?
इन सवालों के जवाब से पेरेंट्स अपने बच्चे की पढ़ाई और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर बेहतर ध्यान दे सकते हैं, इससे बच्चे के आत्मविश्वास और प्रदर्शन में सुधार होता है.
यह भी पढ़े-NewbornCare: बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाना क्यों है जरूरी
























