Advertisement

NewbornCare: बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाना क्यों है जरूरी

newborn feeding care

ParentingTips: नवजात शिशु की देखभाल में कई छोटी-छोटी बातें बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, इन्हीं में से एक है दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार दिलाना. अक्सर नई मांएं इस प्रक्रिया को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यह शिशु के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है.

RelationshipAdvice: रिश्ते में सच्चे प्यार के ये 5 संकेत जरूर जान लें

डकार दिलाना क्यों जरूरी है?
जब बच्चा दूध पीता है, तो उसके साथ कुछ हवा भी पेट में चली जाती है. यह हवा बच्चे को असहज बना सकती है और पेट दर्द या गैस की समस्या पैदा कर सकती है. डकार दिलाने से यह अतिरिक्त हवा बाहर निकल जाती है, जिससे बच्चे को राहत मिलती है.

गैस और उल्टी से बचाव
अगर बच्चे को डकार नहीं दिलाई जाती, तो उसे गैस, पेट फूलना या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डकार दिलाने से ये समस्याएं कम हो जाती हैं और बच्चा आराम से सो पाता है.

सही तरीका क्या है?
बच्चे को अपने कंधे पर सीधा रखें और उसकी पीठ को हल्के-हल्के थपथपाएं, कुछ ही समय में बच्चा डकार ले लेता है। ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे और सावधानी से करें.

कब दिलाएं डकार?
हर बार दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार जरूर दिलानी चाहिए. खासकर अगर बच्चा बोतल से दूध पीता है, तो यह और भी जरूरी हो जाता है.

इसे भी पढ़े-ParentingLife: पिता बनने के बाद पुरुषों में दिखते हैं ये 5 मानसिक संकेत