Advertisement

EidFashion2026: इस ईद ट्राई करें ये लेटेस्ट शरारा सूट लुक

EidFashion2026

Eid Fashion 2026: ईद का त्योहार का इंतजार महिलाओं को सबसे ज्यादा रहता है, इस खास फेस्टिवल पर लड़कियां अपने आउटफिट को परफेक्ट बनाना चाहती हैं. ईद के मौके पर पारंपरिक और स्टाइलिश कपड़े पहनने का अलग ही उत्साह होता है, ऐसे में अगर आप इस बार कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो शरारा सूट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

आजकल शरारा सूट के कई नए और आकर्षक डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो आपको स्टाइलिश और रॉयल लुक दे सकते हैं, आइए जानते हैं कुछ ऐसे लेटेस्ट शरारा सूट लुक के बारे में, जिन्हें आप इस ईद पर ट्राई कर सकती हैं.

http://ChaitraNavratri2026: 19 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

ईद पर ट्राई करें ये लेटेस्ट शरारा सूट लुक

एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा सूट- अगर आप रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा सूट चुन सकती हैं. इसमें कुर्ती पर खूबसूरत कढ़ाई और हैवी दुपट्टा आपके लुक को और भी आकर्षक बना देता है.

पेस्टल कलर शरारा सूट- पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में हैं. हल्के गुलाबी, पीच, मिंट ग्रीन या बेबी ब्लू रंग के शरारा सूट आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक दे सकते हैं.

शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा- शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा पहनना भी आजकल काफी ट्रेंड में है, यह लुक मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का शानदार मिश्रण देता है.

हैवी दुपट्टे के साथ शरारा सूट- अगर आप ईद के मौके पर थोड़ा ग्रैंड लुक चाहती हैं, तो हैवी दुपट्टे वाला शरारा सूट चुन सकती हैं, यह स्टाइल खासकर फेस्टिवल और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट माना जाता है.

गोटा-पट्टी वर्क शरारा सूट- गोटा-पट्टी वर्क वाला शरारा सूट भी ईद के लिए शानदार है, यह पारंपरिक लुक के साथ-साथ आपको बेहद खूबसूरत और आकर्षक बना सकता है.

ये भी पढ़े-VaishnoDeviTravel: वैष्णो देवी मंदिर यात्रा के साथ इन 5 शानदार जगहों की भी करें सैर