MirzapurTourism: उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर मिर्जापुर अपनी धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है. गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. अगर आप मिर्जापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की इन मशहूर जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें.
मुजफ्फरनगर की बेटी शुचि कौशिक सेंट्रल जोन क्रिकेट कोच: जिले का गौरव!
ये 5 जगहें हैं सबसे ज्यादा फेमस
विंध्यवासिनी मंदिर- विंध्य पर्वत पर स्थित यह मंदिर मां विंध्यवासिनी को समर्पित है और इसे शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

विंढम फॉल्स- प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर विंढम फॉल्स मिर्जापुर का बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, बारिश के मौसम में यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है.

अष्टभुजा मंदिर- यह मंदिर मां दुर्गा के अष्टभुजा रूप को समर्पित है, पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर से आसपास का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

चुनार किला- गंगा नदी के किनारे स्थित चुनार किला ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, माना जाता है कि इस किले का निर्माण कई शताब्दियों पहले हुआ था और यहां से नदी का दृश्य बेहद मनमोहक दिखाई देता है.

सिटी घाट- गंगा नदी के किनारे बना सिटी घाट मिर्जापुर का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, यहां शाम के समय होने वाली गंगा आरती का दृश्य देखने लायक होता है.

यह भी पढ़े-HomeGardening: पूजा के फूल फेंकते हैं? अब उनसे बनाएं पौधों के लिए नेचुरल खाद

























