SocialMediaAddiction: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया युवाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. पढ़ाई, मनोरंजन और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया की लत के कारण युवाओं में मानसिक थकान, तनाव और चिंता की समस्या बढ़ती जा रही है.
FashionDesignerCareer: फैशन डिजाइनर कैसे बनें? जानिए
लगातार स्क्रीन टाइम से बढ़ती है मानसिक थकान
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर सोशल मीडिया देखने से दिमाग लगातार सक्रिय रहता है, इससे मस्तिष्क को आराम नहीं मिल पाता और व्यक्ति मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करने लगता है.
दूसरों से तुलना करने की आदत– सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपनी जिंदगी के अच्छे पल ही साझा करते हैं, ऐसे में कई युवा अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से करने लगते हैं, जिससे हीन भावना और तनाव बढ़ सकता है.
नींद पर पड़ता है असर- रात में देर तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है. पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर और दिमाग दोनों थका हुआ महसूस करते हैं, जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है.
ध्यान और एकाग्रता में कमी- लगातार नोटिफिकेशन और नई-नई पोस्ट देखने की आदत से युवाओं का ध्यान जल्दी भटकने लगता है, इससे पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.
कैसे कम करें सोशल मीडिया का प्रभाव
स्क्रीन टाइम को सीमित करने की कोशिश करें, सोने से पहले मोबाइल का उपयोग कम करें, ऑफलाइन गतिविधियों जैसे खेल, पढ़ाई और व्यायाम पर ध्यान दें, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं.
इसे भी पढ़े-HormoneHealth: उम्र बढ़ने के साथ क्यों घटता है टेस्टोस्टेरोन? जानिए


























