Advertisement

HoliCleaning: दीवारों से होली का रंग हटाने का सबसे आसान तरीका

HoliColorRemove

HoliTips: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का पर्व है. लोग इस दिन जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं, लेकिन कई बार होली खेलने के बाद घर की दीवारों पर रंग के दाग लग जाते हैं, ये दाग हटाना कई बार मुश्किल हो जाता है और दीवारों की सुंदरता भी खराब हो जाती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप दीवारों से होली का रंग आसानी से साफ कर सकते हैं.

KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं भारत का “छोटा तिब्बत” कौन सा राज्य है?

अपनाएं ये आसान टिप्स

बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करें: दीवारों से रंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी मददगार हो सकता है, इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से रगड़ें और साफ कपड़े से पोंछ दें, इससे रंग के दाग हल्के पड़ने लगते हैं.

साबुन और गुनगुने पानी से करें सफाई: अगर दीवार पर हल्का रंग लगा है तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा साबुन या डिटर्जेंट मिलाकर स्पंज की मदद से धीरे-धीरे साफ करें, इससे दीवारों पर लगे रंग के दाग हट सकते हैं.

सिरका और पानी का घोल: सफेद सिरका भी दाग हटाने में कारगर माना जाता है, इसके लिए सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर कपड़े या स्पंज की मदद से दाग वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथ से साफ करें.

टूथपेस्ट से भी हट सकते हैं दाग: कई बार दीवारों पर लगे छोटे रंग के दाग टूथपेस्ट से भी साफ हो सकते हैं, थोड़ा सा टूथपेस्ट दाग पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर गीले कपड़े से पोंछ दें.

सफाई करते समय रखें ये सावधानियां: दीवारों को साफ करते समय बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे पेंट खराब हो सकता है. साथ ही पहले किसी छोटे हिस्से पर तरीका आजमाकर देखें, ताकि दीवार के रंग को नुकसान न पहुंचे.

यह भी पढ़े-2026 में चैत्र नवरात्रि कब शुरू होगी? जानिए