HoliCelebration: होली का त्योहार परिवार, दोस्तों और अपने शहर की यादों से जुड़ा होता है, लेकिन पढ़ाई, नौकरी या किसी और कारण से अगर आप इस बार घर से दूर हैं, तो उदास होने की जरूरत नहीं. थोड़ी सी प्लानिंग और पॉजिटिव सोच से आप अपनी पहली “घर से दूर होली” को भी यादगार बना सकते हैं.
http://Holi2026: क्रश को रंग लगाते समय करें ये 5 काम, बन जाएगी बात!
इन 5 टिप्स से बनाएं यादगार
वर्चुअल होली सेलिब्रेशन करें– वीडियो कॉल के जरिए परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ें, एक तय समय पर सब मिलकर रंग लगाएं, गाने चलाएं और शुभकामनाएं दें। दूरियां होते हुए भी अपनापन महसूस होगा.
नए दोस्तों के साथ छोटी सी होली पार्टी- अगर आप हॉस्टल, पीजी या ऑफिस में हैं, तो आसपास के लोगों के साथ मिनी होली सेलिब्रेशन प्लान करें, थोड़ी-सी गुलाल, म्यूजिक और स्नैक्स से माहौल रंगीन हो जाएगा.
यादों को कैप्चर करें– ग्रुप फोटो या रील बनाएं। सफेद कपड़े पहनकर कलर ब्लास्ट शॉट लें, ये तस्वीरें आने वाले सालों में आपकी पहली “आउटस्टेशन होली” की खास याद बनेंगी.
घर जैसा स्वाद बनाएं घर की याद आ रही है? तो -अपने शहर की खास मिठाई या डिश खुद बनाने की कोशिश करें. गुजिया, नमकीन या ठंडाई बनाकर त्योहार का असली मजा लें.
अपनों को भेजें खास संदेश- होली विशेज, फोटो या छोटा-सा वीडियो मैसेज भेजें, एक प्यारा मैसेज भी रिश्तों में रंग भर सकता है.
इसे भी पढ़े-RelationshipTips: रिलेशनशिप में दूरी क्यों आती है? जानिए वजह

























