Advertisement

HomeRemedies: कटे हुए सेब-आलू को फ्रेश रखने के आसान घरेलू तरीके

Cut Apple Potato Fresh Tips

HomeRemedies: खाना बनाते समय अक्सर हम देखते हैं कि कटे हुए सेब और आलू कुछ ही मिनटों में काले पड़ जाते हैं. यह ऑक्सीडेशन प्रक्रिया की वजह से होता है, जिससे खाने की शुद्धता और दिखावट प्रभावित होती है. लेकिन घर पर कुछ आसान उपाय अपनाकर आप कटे हुए फल और सब्ज़ियों को लंबे समय तक ताज़ा और फ्रेश रख सकते हैं.

BeautyHack: कच्चे दूध से चेहरे की रुखी त्वचा कैसे ठीक करें

फ्रेश रखने के आसान घरेलू तरीके

नींबू का रस– कटे हुए सेब या आलू पर हल्का सा नींबू का रस डालें और हल्का मिलाएं, वहीं नींबू का एसिड ऑक्सीडेशन को रोकता है और फल-सब्ज़ी लंबे समय तक फ्रेश रहती है.

पानी में भिगोना- कटे हुए सेब या आलू को साफ पानी में डालकर रखें. इसके बाद हवा से संपर्क कम होने पर ये जल्दी काले नहीं पड़ते.

नमक या चीनी का हल्का छिड़काव- नमक: आलू पर हल्का सा छिड़काव रखें, वहीं चीनी सेब पर थोड़ी चीनी छिड़क दें और यह भी ऑक्सीडेशन को रोकता है और स्वाद बनाए रखता है.

एयर-टाइट कंटेनर में रखना- कटे हुए फल या सब्ज़ियों को एयर-टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखें, इसके बाद ऑक्सीजन कम मिलने से काला पड़ना धीमा हो जाता है.

ये भी पढ़े- http://Holi2026: होली पर भांग ज्यादा पी ली? हैंगओवर उतारने के आसान घरेलू उपाय