Advertisement

Holi2026: होली पर भांग ज्यादा पी ली? हैंगओवर उतारने के आसान घरेलू उपाय

HoliHangover

Holi2026: होली के त्योहार पर मस्ती के साथ कभी-कभी भांग का सेवन भी बढ़ जाता है. हालांकि भांग का सेवन थोड़ा अलग होता है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने से सिरदर्द, थकान, उल्टी और उलझन जैसी समस्या यानी हैंगओवर हो सकता है, ऐसे में घर पर उपलब्ध कुछ सरल उपाय हैं, जो हैंगओवर को जल्दी कम करने में मदद कर सकते हैं.

http://ChandraGrahan2026: सूतक काल में डाली गई तुलसी का क्या करें?

हैंगओवर उतारने के आसान घरेलू उपाय

नींबू-पानी से हाइड्रेशन– भांग ज्यादा पीने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. एक गिलास गुनगुना पानी और आधा नींबू, थोड़ी चुटकी नमक मिलाकर पिएं.

अदरक वाली चाय- 1 कप गर्म पानी में अदरक के छोटे टुकड़े डालकर 5–7 मिनट उबालें.
फायदा: उल्टी और मतली कम होती है और पेट हल्का महसूस होता है.

हल्का और सुपाच्य भोजन– भारी या तैलीय भोजन से परहेज करें. दलिया, सब्ज़ियों का सूप या हल्का खिचड़ी लें.
फायदा: पेट को राहत मिलती है और ऊर्जा धीरे-धीरे लौटती है.

शहद और गर्म पानी- 1 गिलास गुनगुना पानी और 1 चम्मच शहद, वहीं ब्लड शुगर को संतुलित करता है और थकान कम करता है.

पर्याप्त आराम और नींद– शरीर को रिकवर करने के लिए कम से कम 1–2 घंटे आराम करें.
फायदा: दिमाग और शरीर दोनों को ऊर्जा मिलती है.

विशेषज्ञ सलाह
डॉ. दीप्तांशु अग्रवाल अनुसार, भांग का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. हैंगओवर कम करने के लिए हाइड्रेशन, हल्का भोजन और आराम सबसे प्रभावी उपाय हैं.

इसे भी पढ़े-BeautyHack: कच्चे दूध से चेहरे की रुखी त्वचा कैसे ठीक करें