BeautyHack: सर्दियों या लगातार हीटिंग/एसी वाले कमरे में रहने के कारण कई लोगों की त्वचा रूखी और ड्राय हो जाती है, ऐसे में घर पर मौजूद साधारण सामग्री, जैसे कच्चा दूध, आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है. कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नमी बनाए रखते हैं, यही कारण है कि इसे घर पर फेस पैक और मॉइस्चराइजिंग उपायों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है.
IND vs ZIM: निर्णायक मैच में चला बल्ला तो Semi-Final में तहलका मचाएंगे Sanju Samson
रूखी त्वचा ठीक करने के आसान तरीके
दूध और शहद का फेस पैक- 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद फिर इसे अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10–15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.
फायदा: त्वचा में नमी बढ़ती है और रूखापन कम होता है.
दूध और ओट्स स्क्रब- 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच ओट्स, इसे हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें.
फायदा: मृत त्वचा हटती है और त्वचा मुलायम होती है.
दूध और नींबू का ग्लो पैक 2 चम्मच दूध और 1–2 बूंद नींबू का रस, इसके बाद चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें.
फायदा: चेहरे की चमक बढ़ती है और हल्का ब्राइटनिंग भी मिलता है.
घरेलू टिप्स
दूध का फेस पैक हमेशा ताजगी वाला और फ्रेश इस्तेमाल करें, हर दूसरे दिन या सप्ताह में 2–3 बार प्रयोग करना पर्याप्त है. संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पॉच टेस्ट करना चाहिए.
यह भी पढ़े-HoliSkinCare: होली के बाद स्किन को बचाना है? ये उबटन जरूर लगाएं

























